द्रौपदी मुर्मू राजग की राष्ट्रपति की उम्मीदवार
सुनाद न्यूज
21 जून 2022
दिल्ली।राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी। ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उनकी उम्र 64 साल है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का एलान मंगलवार को किया।
