Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > आकाशीय बिजली का कहर,युवती व 34 बकरियों को लेकर आई बुरी खबर

आकाशीय बिजली का कहर,युवती व 34 बकरियों को लेकर आई बुरी खबर

Spread the love

कानपुर देहात। तहसील व थाना रसूलाबाद के गांव भौंथरी मजरा कपराहट निवासी राम बहादुर कुशवाहा की पुत्री दिव्या उर्फ रुचि (18) अपनी बारह बकरियां लेकर चराने खेतों पर गई थी। गांव के रामचंद्र 65 वर्ष भी अपनी बाइस बकरियां लेकर चराने गए थे। दोपहर में एकाएक मौसम बदला गया। और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर रुचि व उसकी 12 बकरियों और रामचंद्र की 22 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई । जब कि साथ ही रामचंद्र का पैर झुलस गया । एसडीएम।शिखा संखवार व थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने नियमानुसार सरकारी मदद दिलाए जाने की बात कही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *