Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > विपक्षियों की काट के लिए अजीत का बढ़ाया कद

विपक्षियों की काट के लिए अजीत का बढ़ाया कद

Spread the love

 

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले की सिकंदरा सीट से अजीत सिंह पाल 2017 में पहली बार विधायक बने थे। वे इलाके में भाजपा के चेहरे के तौर पर जाने जाते थे। अजीत सिंह पाल को योगी सरकार ने प्रमोशन दिया है। अभी वे योगी आदित्यनाथ सरकार में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री पद पर कार्य कर रहे थे। रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें राज्यमंत्री से स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। अजीत पाल को कानपुर देहात और आसपास के जिलों में पाल और बघेल समुदाय के बीच दमदार नेता के रूप में माना जाता है। अजीत के समर्थकों में इससे खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही विरोधी सपा को भी तगड़ा जवाब माना जा रहा है। संकलन अभिनव अग्निहोत्री

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *