Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > मदर्स डे पर बच्चों ने स्कूली ड्रेस पहन बनाई मां की रंगोली

मदर्स डे पर बच्चों ने स्कूली ड्रेस पहन बनाई मां की रंगोली

Spread the love

कानपुर देहात। मदर्स डे के पूर्व शनिवार को कस्बा शिवली स्थित रामेश्वर पब्लिक स्कूल में विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा धूमधाम के साथ मातृ दिवस का आयोजन किया गया। मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा मां की महिमा का बखान करते हुए मां का आदर सम्मान करने की नसीहत दी गई। इस दौरान बच्चों द्वारा मां शब्द की सुंदर आकृति बनाई गई।जिसको विद्यालय परिवार द्वारा बहुत ही सराहा गया।

रविवार को होने वाले मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर पंचायत शिवली स्थित रामेश्वर पब्लिक स्कूल मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता व नाटक के माध्यम से मां के महत्व को समझाने का प्रयास किया । कक्षा तीन के छात्र आशाब और अरहान ने गीत तेरी उंगली पकड़ के चला…. कविता के माध्यम से जीवन में मां के महत्व को समझाया। इस अवसर पर ख्वाहिश, उन्नति विनय,प्रांशी,सेजल, अंजलि,अन्वेषिका, कल्पि,श्रुतिका व लवी आदि ने एक नाटक के माध्यम से जीवन में मां के महत्व को समझाया और शायरी की कुछ पंक्ति बोलकर सुंदर-सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ० रामशरण तिवारी ने यह बताया कि मां का कोई दिन नहीं होता है मां के बगैर कोई दिन नहीं होता है । ऐसा समझाया कि मां के बिना जीवन में कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है और छात्र-छात्राओं को रोज सुबह माता-पिता व घर के बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर ही स्कूल आवे , ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति दीक्षित ने बच्चों को बताया, मा ही सब कुछ है हमें सिर्फ मातृ दिवस पर ही नहीं बल्कि हर दिन उनकी सेवा और उनको प्यार व आदर देना चाहिए। मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देते हुए छात्रों को अपनी मां को उपहार देने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका शर्मा ने एक सुंदर गीत तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है प्यारी प्यारी है मां ओ मां प्रस्तुत किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *