Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > बंगाल में कारगर रही अरुण पाठक की रणनीति

बंगाल में कारगर रही अरुण पाठक की रणनीति

Spread the love

 

कानपुर। पश्चिम बंगाल की भाजपा की प्रचंड जीत में कानपुर का योगदान भी जुड़ गया है। कानपुर के एलएलसी अरुण पाठक  पिछले तीन महीनों से लगातार मेहनत और समर्पण के साथ चुनावी रणनीति का नेतृत्व वहां रहकर कर रहे थे। कई विधान सभा क्षेत्रों में जिसका परिणाम आज शानदार जीत के रूप में सामने आया। उनके मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल की सबसे प्रतिष्ठित सीट *“नैहाटी “विधान सभा* जो वंदे मातरम् के रचयिता माननीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जन्म भूमि है। जिनके पाँचवी पीढ़ी से जुड़े सुमित्र चट्टोपाध्याय को बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया था।जोकि 12,000 से अधिक मतो से जीत गए।

अरुण पाठक को मेहनत के रूप में मिल सकता है मंत्री पद

 

कानपुर के एलएलसी अरुण पाठक  पिछले तीन महीनों से लगातार मेहनत व रणनीति के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव में लगे थे। जिसका परिणाम कई विधान सभा क्षेत्र में जीत के साथ आया है। इसी के साथ चर्चा चलने लगी है। की शीघ्र होने योगी मंत्रिमंडल विस्तार में अरुण पाठक को जगह मिल सकती है। संकलन- अभिनव अग्निहोत्री 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *