एयरपोर्ट पर गार्ड बनाने का झांसा,रुपए कराए वापस
कानपुर देहात। कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुये एक युवक के बैंक खाते में वापस करवाए रुपए। अज्ञात साइबर ठग द्वारा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने झांसा देकर बैंक के खाते से ठगी करते हुये रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। साइबर सेल टीम द्वारा प्रयास कर तेईस हजार रुपए वापस दिलवाए गए।
शिवली कोतवाल अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के रहने वाले मुनेश कुमार यादव को अज्ञात साइबर ठग ने एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने झांसा देकर 23हजार 720 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए थे।
इंस्पेक्टर क्राइम ने सौंपा प्रमाण पत्र,पीड़ित ने जताई खुशी
युवक ने बीते वर्ष सितंबर में शिकायत की थी। शिकायत पर शिवली थाने की साइबर सेल टीम द्वारा प्रयास करके 14 अप्रैल को युवक के खाते में 23 हजार 208 रुपए वापस करवाए गए है। रुपए वापस कराने का प्रमाण पत्र इंस्पेक्टर क्राइम शीलेंद्र सिंह व दरोगा सोमवीर सिंह ने पीड़ित युवक को दिया।
