Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > कानपुर देहात के व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे-आशुतोष द्विवेदी

कानपुर देहात के व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे-आशुतोष द्विवेदी

Spread the love

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन से दिल्ली मे मुलाकात

कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के चेयरमैन सुनील सिंघी से मुलाकात कर कानपुर देहात के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश मंत्री ने बताया कि हाल ही में जिला पंचायत कार्यालय द्वारा व्यापारियों को मनमाने ढंग से कर वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेयरमैन को अवगत कराया कि बिना किसी पूर्व सूचना के व्यापारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से अनुचित है। साथ ही कर निर्धारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है और बिना स्पष्ट नियमों के भारी कर राशि निर्धारित कर दी गई है, जिससे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।प्रदेश मंत्री ने मांग की कि इन नोटिसों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निष्पक्ष और स्पष्ट कर निर्धारण प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, नियमों के विपरीत जारी किए गए नोटिसों को वापस लेने की भी मांग की गई।चेयरमैन ने प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *