Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बाइक सवार युवक की हत्या, एएसपी भी मौके पर पहुंचे

बाइक सवार युवक की हत्या, एएसपी भी मौके पर पहुंचे

Spread the love

कानपुर देहात। कोतवाली शिवली क्षेत्र के रामगंगा नहर किनारे खखरा पुल के समीप गुरुवार की रात एक व्यक्ति की हत्या के बाद शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। मृतक की बाइक भी पास में ही खड़ी थी।सूचना पर कोतवाली का पुलिस बल इंस्पेक्टर अमरेंद्रबहादुर सिंहके साथ मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कानपुर नगर के सचेंडी थाने के झखरा गांव के राजाबाबू (20) के रूप में हुई है।

मकरंदपुर बंथा व आसपास गांवों के लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मृतक के गले में चोट के निशान है। इंस्पेक्टर क्राइम शीलेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *