Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले को भगवामय करने की तैयारी

भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले को भगवामय करने की तैयारी

Spread the love

भाजपा की स्थापना दिवस पर घर-घर झंडा लगाएंगे कार्यकर्ता – जिला अध्यक्ष रेणुका सचान

कानपुर देहात।भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय माती में मंगलवार को संपन्न हुई। इस बैठक में 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा के स्थापना दिवस पर 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस सभी बूथों पर मनाया जाएगा एवं भाजपा कार्यकर्ता झंडा लगाकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया ,फेसबुक एवं सरल एप प्रसारित करेंगे 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय को सजाया जाएगा। एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे।

8 व 9 अप्रैल को जिले में सक्रिय सदस्य सम्मेलन किया जाएगा

जिला अध्यक्ष रेणुका रेणुका सचान ने बताया 8 एवं 9 अप्रैल को जिले में सक्रिय सदस्य सम्मेलन किया जाएगा 10, 11, 12 अप्रैल को अनुसूचित बस्ती एवं वंचित क्षेत्रों के बीच जाकर वहां स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक महामंत्री सत्यम सिंह चौहान

इस कार्यक्रम का संयोजक महामंत्री सत्यम सिंह चौहान एवं सहसंयोजक योगराज राजपूत निर्मला दीक्षित को बनाया गया है राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम शंखवार ने भी अपने विचार रखें इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम शंखवार महामंत्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान सुमित दिवाकर नीरज पांडे बृजेंद्र सिंह चौहान केपी सिंह अंशु तिवारी राकेश तिवारी योगराज राजपूत ऋषि सिंह विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट अभिनव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *