काम की बात-एसआईआर के बाद तैयार अनंतिम मतदाता सूची बूथों पर देखे
कानपुर देहात। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया के तहत कानपुर देहात की तहसीलों में तैयार की गई विधानसभा मतदाता सूची की अनंतिम सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। तहसील अधिकारियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ताकि मतदाताओं को समय पर अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जा सके। मैथा तहसील के एसडीएम राज कुमार पांडेय ने बताया कि
अनंतिम मतदाता सूची को मतदान केंद्रों के साथ-साथ नगर पंचायत कार्यालय, तहसील परिसर एवं पंचायत भवनों पर चस्पा किया जाएगा। इससे मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों की पुष्टि कर सकेंगे।
