Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > जमीन खरीदने वाले हो सचेत-आज से बदल गई रेट सूची

जमीन खरीदने वाले हो सचेत-आज से बदल गई रेट सूची

Spread the love

पुनरिक्षित कलेक्टर दर सूची आज से जनपद  के समस्त 06 उप जिला निबन्धन कार्यालय (कार्यालय उप निबन्धक) अकबरपुर, भोगनीपुर, डेरापुर, रसूलाबाद, सिकन्दरा व मैथा में प्रभावी

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यंत कुमार मौर्य के मुताबिक  उ०प्र० स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली 1997 व यथासंशोधित 2015 के नियम-4 के अन्तर्गत जिलाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा पुनरिक्षित कलेक्टर दर सूची दिनांक 05.01.2026 से जनपद कानपुर देहात के समस्त 06 उप जिला निबन्धन कार्यालय (कार्यालय उप निबन्धक) अकबरपुर, भोगनीपुर, डेरापुर, रसूलाबाद, सिकन्दरा व मैथा में प्रभावी की जाती है। कलेक्टर दर सूची के सामान्य निर्देश में व्याप्त विसंगतियों का निराकरण करके इसे जनसामान्य के लिये सरल बनाया गया है। प्रचलित सर्किल दरों में यह वृद्धि सम्पत्तियों के बाजारी मूल्य के व्यापक क्षेत्रीय सर्वेक्षण व अध्ययन के पश्चात प्रस्तावित की गयी है तथा सर्किल दरों के प्रस्ताव पर आम जनमानस से आपत्तियों आमंत्रित करके, आपत्ति निस्तारण समिति द्वारा, आपत्तियों का औचित्यपूर्ण एवं तथ्यपरक निस्तारण करके सर्किल दरों का पुनरीक्षण प्रभावी किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *