Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > सीडीओ ने सम्हाली जिले की कमान

सीडीओ ने सम्हाली जिले की कमान

Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने कानपुर देहात जनपद का कार्यभार ग्रहण किया, कार्यालयों का किया निरीक्षण

कानपुर देहात।नवागत मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने जनपद कानपुर देहात का कार्यभार ग्रहण किया और कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं/अनुभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने समृद्धि (ग्रामीण/विकास) से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्यपूर्ति में गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन, समयपालन एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया और अपेक्षा व्यक्त की कि जनपद के समग्र विकास हेतु सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। संकलन ब्रजबिहारी द्विवेदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *