Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > खेल > राजन के प्रयास से शुरू टूर्नामेंट,विजय कपूर ने किया शुभारंभ

राजन के प्रयास से शुरू टूर्नामेंट,विजय कपूर ने किया शुभारंभ

Spread the love

 

कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के नयापुरवा गांव में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ कानपुर दादानगर के कोऑपरेटिव स्टेट चेयरमैन विजय कपूर ने किया। कार्यक्रम आयोजक राजन राजपूत ने इस मौके पर कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ्य रहता है। और बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। इस तरह का कार्यक्रमों से उनका तलाशा जा सकता है। उद्घाटन मैच सुपर रामपुर व इलेवन स्टार पंचमपूर्वा के बीच हुआ। जिसमे सुपर रामपुर में बाजी मारी। दूसरा मैच राइसिंग सुपर जॉइंट शहतावन पुरवा बनाम इलेवन रामगढ़ के बीच में हुआ। जिसमें इलेवन रामगढ़ की टीम विजई हुई।इस मौके पर आशीष शुक्ला,अशोक राजपूत,संतोष पाल,विशाल त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, मानसिंह,रामू राजपूत प्रधान,हेमराज राजपूत , संजीव राजपूत,शैलेंद्र राजपूत,बलवीर यादव, तेजसिंह राजपूत,विकल्प तिवारी,कैलाश राजपूत मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *