सुनाद न्यूज 20 जून जून 2022 कानपुर देहात।शासन के निर्देशों के तहत नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।जिसका लक्ष्य नशीली दवाओं के दुरूपयोग और तस्करी से मुक्त एक अंतर्राष्ट्रीय समाज की परिकल्पना को साकार करना है। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त दिवस को मनाने हेतु नशीली दवाओं के विरूद्ध दिनांक 12 जून 2022 से 26 जून 2022 के पखवाड़े में जनजागरूकता अभियान और प्रवर्तन गतिविधियों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जिले में अधिकतम लोगों/जनसाधारण द्वारा सोशल मीडिया नशा विरोधी ई-प्रतिज्ञा का आयोजन, विभिन्न संस्थानों जैसे एनजीओ, विद्यालय, कालेज एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन एवं लोक महत्व के स्थान रेलवे / बस स्टेशन, विद्यालय कालेज, नागरिक उद्यान, कारागार बाजार में नशा रोधी पर्चे का वितरण बसो, ऑटोरिक्सों पर एंटीड्रग / नशा विरोधी पर्चो को चस्पा करना, सेमिनार / वेबिनार का आयोजन, प्रिंट / इलेक्ट्रानिक मीडिया में एंटी ड्रग संदेश का प्रसारण एवं प्रख्यात व्यक्तियों का साक्षात्कार, जनपद में 26 जून को जब्त नशीले पदार्थों का एक साथ निस्तारण, उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर टीम का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम ने कहा – कि त्योहारों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की तैयारी पूर्ण एसपी ने कहा – गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई सुनाद न्यूज टीम 02 मई 2022। कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन व एसपी स्वप्निल ममगाई सोमवार की शाम कोतवाली शिवली पहुंच गए। इसके बाद दोनो अधिकारी थाना रसूलाबाद पहुंच गए।…
सुनाद न्यूज 19 दिसंबर 22 ब्रजबिहारी द्विवेदी कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने की है। वह सोमवार को शिवली के सरैयां लालपुर में पुलिस प्रताड़ना में मरे बलवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद कही। मृतक बलवंत की पत्नी शालिनी,पिता मुन्ना सिंह,चाचा अंगद सिंह…
लखनऊ में परिवहन मंत्री से जाकर मिले विधायक मैथानी सुनाद न्यूज टीम 6 मई 2022 कानपुर के मुख्य बस अड्डे झकरकट्टी के पुननिमार्ण एंव कार्याकल्प हेतु एक मांग पत्र गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में परिवहन मंत्रालय में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को सौंपा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि झकरकटी कानपुर…
अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया कानपुर देहात में मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा अनुदेशको को प्रतीकात्मक चेक देकर किया गया सम्मानित कानपुर देहात। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन…
शिवली,06 जनवरी 2024। शोभन के गौरीकुंड पर शुक्रवार को आयोजित रामलीला में रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। राम के जन्म पर खुशियां मनाई गई। ठुमुक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां पर भक्त सर्दी के बीच ताली बजाकर खुशी जाहिर करते दिखे। राम की भूमिका फतेहपुर के करन तिवारी, लक्ष्यमण की भूमिका में अतर्रा बांदा…
सुनाद न्यूज निखिल चौरसिया कानपुर देहात। शादी की खुशियां बदली मातम में कलेवा के दौरान दूल्हन के पिता को आया हार्ट अटैक शादी के मंडप में गम का माहौल परिजन व बराती दिखे गमगीन। बड़े अरमानों से अपनी बेटी की विदा करने की एक पिता ने देखी थी की हसरत। शादी के मंडप में लोग…