Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > देश की एकता अखंडता में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय-प्रतिभा शुक्ला

देश की एकता अखंडता में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय-प्रतिभा शुक्ला

Spread the love

अकबरपुर-रनिया विधानसभा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य एकता यात्रा

कानपुर देहात। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को अकबरपुर-रनिया विधानसभा के रूरा में एकता यात्रा का आयोजन किया गया। एकता यात्रा राज्यमंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में निकली।यात्रा किशनपुर हनुमान मंदिर से आरंभ होकर शिवम रिसोर्ट तक पहुंची। इस यात्रा में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट, महिलाएं, व्यापारी, सामाजिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। यात्रा के प्रारंभ होते ही क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। जगह-जगह कस्बेवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। तिरंगे हाथों में लिए युवा और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से रूरा कस्बा देर तक गुंजायमान रहा। इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक राजपूत, प्रवासी अरुण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और मदन पांडेय ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत को एक धागे में पिरोने का जो अतुलनीय कार्य किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा— आज भी देश में एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए सरदार पटेल के विचार मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक राजपूत,अरुण पाल, राजेन्द्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, मलखान सिंह, बबलू शुक्ला, रामजी मिश्रा, अर्चना, मिश्रा, अंशु तिवारी,वतन राज अग्निहोत्री,घनश्याम त्रिवेदी, मनीष सैनी,राजबाबू अग्निहोत्री,बृजेन्द्र द्विवेदी मौजूद रहे। संकलन अभिनव

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *