Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > डीएम एसपी ने कई बुजुर्गों के पास जाकर सुनी शिकायतें

डीएम एसपी ने कई बुजुर्गों के पास जाकर सुनी शिकायतें

Spread the love

मैथा तहसील दिवस में बुजुर्ग महिला हुई बेहोश,सम्हालने पहुंचे डीएम व एसपी

कानपुर देहात। डीएम कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कई बुजुर्गों की शिकायतें उनकी कुर्सी के पास जाकर सुनी। हालाकि उस समय सभागार में अफरातफरी मच गई,जब काशीपुर गांव से आई बुजुर्ग रजनकुमारी बेहोश होकर गिर पड़ी। डीएम कपिल सिंह,एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय तुरंत उठकर बुजुर्ग के पास पहुंचे। और सीएमओ को बुलाकर महिला को अस्पताल भिजवाया। महिला ने बताया कि उसके पुत्रों व बहू ने घर से निकाल दिया है। महिला की हालत बिगड़ने पर सीएमओ एके सिंह ने उसको सम्हाला। और अपनी गाड़ी से सीएचसी शिवली भेजा

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि शिकायतों का समय पर हो निस्तारण

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण ही शासन की मंशा है। कहा कि समाधान दिवस में कुल 110 शिकायतें प्राप्त हुई। 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों में राजस्व विभाग की 68, विकास खण्ड मैथा की 12, विद्युत की 02, पुलिस की 15 शिकायतें दर्ज हुई। इस मौके पर एसडीएम राजकुमार पांडेय,तहसीलदार सुनील कुमार,नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार,सीओ सौरभ वर्मा,एसडीओ विवेक पांडेय मौजूद रहे। संकलन-अभिनव 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *