Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > रंजीतपुर का लाल शहीद, दुर्घटना में हुआ था घायल

रंजीतपुर का लाल शहीद, दुर्घटना में हुआ था घायल

Spread the love

इलाज के दौरान घायल आर्मी के।हवलदार की मृत्यु

पैतृक गांव रंजीतपुर में में किया गया अंतिम संस्कार

बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचे

कानपुर देहात।छुट्टी में घर आए आर्मी के हवलदार की दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पैतृक गांव रंजीतपुर में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने ग्रामीण पहुंचे।

मैथा तहसील के रंजीतपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह चौहान छुट्टी पर घर आए थे। करीब सप्ताह भर पूर्व नौबस्ता कानपुर में मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। लखनऊ के आर्मी के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को उनका पैतृक गांव रंजीतपुर लाया गया। पत्नी नीरजा सिंह,पुत्र युवराज व विराट बिलख बिलख कर रोते रहे। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके तहसीलदार सुनील कुमार,लेखपाल सुजीत कुमार,सपा नेता नीरज सिंह,भाजपा नेता विकास सिंह भोले,ग्राम प्रधान आशीष सिंह,पूर्व प्रधान टिंकू सिंह,बऊवन दुबे,रमेश सिंह मौजूदरहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *