Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम ने अधिकारियों के कसे पेंच,दिए निर्देश

डीएम ने अधिकारियों के कसे पेंच,दिए निर्देश

Spread the love

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर देहात, 30 अगस्त 2025। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क अवरोध हटाने, सड़क सुरक्षा संकेत, आपातकालीन सेवाओं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

हाईवे किनारे अवैध अतिक्रमणों पर कार्रवाई करे

जिलाधिकारी ने कहा कि हाईवे किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। ताकि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने झांसी हाईवे पर किए गए पैचवर्क को पुनः दुरुस्त कराने एवं स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं बाधारहित यात्रा मिल सके।

हाईवे जंक्शनों पर रंबल स्ट्रिप और साइनेज बोर्ड लगाए 

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों एवं हाईवे जंक्शनों पर रंबल स्ट्रिप और साइनेज बोर्ड लगाए जाएं तथा निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएं। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि बिना नम्बर प्लेट के संचालित वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाए। ओवरलोड वाहन व गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही हो।

सभी स्कूली वाहनों की करायें फिटनेस जांच, ड्राइवरों का चरित्र व ड्राइविंग लाइसेंस किया जाये सत्यापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से की जाए और जो वाहन फिटनेस मानकों को पूरा नहीं करते, उन्हें तत्काल प्रभाव से संचालन से बाहर किया जाए। साथ ही सभी स्कूल ड्राइवरों का चरित्र प्रमाण पत्र व ड्राइविंग लाइसेंस सत्यापित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराएं तथा जो वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, संभागीय परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *