जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले के आतंकियों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आर्मी ने आपरेशन महादेव चला रखा है। ऑपरेशन महादेव में सोमवार को तीन आतंकवादी मार गिराए। श्रीनगर के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की।मारे गए आतंकियों की पहचान सुलेमान, यासिर और अली के रूप में हुई है। इनमें से सुलेमान और यासिर पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे।