Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > महान राष्ट्र भक्त थीं अहिल्याबाई-सुब्रत पाठक

महान राष्ट्र भक्त थीं अहिल्याबाई-सुब्रत पाठक

Spread the love

कानपुर देहात,31 मई 2025। अहिल्याबाई होलकर ने देश व महिलाओं के हित में कई कार्य किए। यह बात पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बक्शपुरवा कैलई गांव में अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्मशती के मौके पर शनिवार को कही।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर महान शिव भक्त थीं। उन्होंने देश के की मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। ब्लाक प्रमुख छुन्नी‌ दुबे व चेयरमैन देवशरण कमल ने कहा कि अहिल्याबाई के किए गए कार्यों से सबको अवगत होना चाहिए। उन्होंने अपने समय में आम लोगों के हित में तमाम कार्य किए। पचास बुजुर्गों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामजी अग्निहोत्री,जिला पंचायत सदस्य ऋषि सिंह,शीपू पाल, शैलेंद्र पांडेय,किशन मिश्रा,रमाकांत पाल,धर्मेंद्र पाल,तेजपाल, छोटे पाल,कमल पाल अमित पाल,प्रशांत पाल मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *