सपा ने तीन नेताओं को बताया पार्टी विरोधी,दिखाया बाहर का रास्ता
लखनऊ13 अगस्त 2023। समाजवादी पार्टी ने अपने तीन नेताओं पर पार्टी विरोधी होने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी पूर्णेदु तिवारी पार्टी विरोधी गतिविधि…
शिवली के शिवम प्रजापति को अमेरिका में मिली सवा तीन करोड़ की स्कालरशिप
कानपुर देहात13अगस्त 2023।कस्बा शिवली के रहने वाले ठेकेदार दिनेश प्रजापति के लडके शिवम प्रजापति को जार्जिया इंस्टीट्यूट आफ टेकनालाजी,अटलांटा यूएसए में पीएचडी करने का मौका मिला है। अमेरिका की सरकार द्वारा 3.25 करोड़ की स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई है। शिवम ने यह उपलब्धि हासिल कर शिवली का नाम रोशन कर दिया।
अब जिला अस्पताल में हो सकेगी एलाइजा रीडर मशीन से डेंगू की जांच
कानपुर देहात दिनांक 12 अगस्त 2023। जिला अस्पताल में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं वस्त्रोद्योग हथकरघा, रेशम विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला,एमएलसी अरुण पाठक सहित जिलाधिकारी नेहा…
पचास हजार की घूस लेते धरे गए दरोगा जी
लखनऊ,11अगस्त 2023। सहारनपुर के नकुड सीओ के कार्यालय में तैनात दरोगा/पेशकर घूस लेते धर लिए गए। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों ने बताया कि दरोगा हरपाल ने अहमदनगर के एक व्यक्ति से एक मामले में अंतिम रिपोर्ट लगवाने के एवज में पचास हजार रुपए की घूस मांगी। शुक्रवार की सुबह सहारनपुर पुलिस लाइन के पास…
प्रदेश बाक्सिंग प्रतियोगिता खेलेगी कानपुर देहात की खुशी
कानपुर देहात 10 अगस्त 2023। जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता 07 अगस्त को ग्रीन पार्क में खुशी कश्यप द्वारा दो चक्र पूर्ण करते हुए प्रदेश स्तर के लिए विजेता घोषित हुई। अब 13 अगस्त को आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिगं बालिका प्रतियोगिता में बुलन्द शहर में प्रतिभाग करेंगी। कानपुर देहात के बॉक्सिंग कोच विजय यादव,…
