Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > महिला से लूटपाट,तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

महिला से लूटपाट,तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

कानपुर देहात,25 मई 2024।शिवली कोतवाली क्षेत्र के अरशदपुर गांव निवासी राकेश कुमार पत्नी रेनू के साथ गुरुवार की शाम को बाइक से अपनी मौसी के लड़के की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जिला कन्नौज के थाना तालग्राम के हाजीपुर गांव जा रहे थे। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगंगा नहर पटरी पर खलकपुर व कुर्मी निवादा गांव के बीच पहुंचे थे। कि पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसकी पत्नी रेनू के कान के टाप्स व मंगल सूत्र नोचकर मौके से फरार हो गए। महिला का कान भी फट गया। ग्रामीणों ने घटना होते देख बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। और कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के जादेपुर घस्सा का गोरेलाल को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने के पहले वह भाग निकला। इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक नामजद व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशो को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *