Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मैथा में अवैध खनन का जोर,तहसीलदार ने तीन डंपर,जेसीबी पकड़ी,सीज

मैथा में अवैध खनन का जोर,तहसीलदार ने तीन डंपर,जेसीबी पकड़ी,सीज

Spread the love

कानपुर देहात, 19मई 2024।मैथा तहसील में खनन बेकाबू हो गया है। खनन माफिया रात दिन अवैध खनन में लगे हैं। नहरीबरी के चार किसानों के खेत की मिट्टी चोरी की रिपोर्ट नही लिख पाई। कि खनन माफिया फिर सक्रिय हो गए। शनिवार की सुबह खनन में लगे तीन डंपर व एक जेसीबी को तहसीलदार प्रिया सिंह ने पकड़ा है। तहसीलदार ने एक सूचना पर हिंदूपुर गांव से खनन पर छापेमारी की। दो डंपर में मिट्टी भरी थी। जब कि एक डंपर खाली था। छापेमारी होते ही खनन में लगे लोग भाग निकले। इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार द्वारा पकड़े गए तीन डंपर व एक जेसीबी को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा लिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *