Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > संजय गुप्ता शिवली, शिवनारायन सिंह रूरा,देवेंद्र विक्रम सिंह मंगलपुर के नए थाना प्रभारी

संजय गुप्ता शिवली, शिवनारायन सिंह रूरा,देवेंद्र विक्रम सिंह मंगलपुर के नए थाना प्रभारी

Spread the love

कानपुर देहात,14 मार्च 2024। लोक सभा चुनाव के पहले कानपुर देहात में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। एसपी बीबीजीटी एस मूर्ति ने बताया कि कोतवाली शिवली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह को मंगलपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। जब कि कोतवाली शिवली के नए कोतवाल संजय कुमार गुप्ता बनाए गए है। जब कि मंगलपुर के इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह को थाना एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है।थाना रूरा में शिवनारायन सिंह को नया थानेदार बनाया गया है। जब कि रूरा के थानेदार देवनारायण द्विवेदी को रसूलाबाद थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। राजपुर के प्रभारी अजय पाठक अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है।मूसानगर के प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया है। मैथा चौकी प्रभारी प्रभात कुमार को थाना राजपुर का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चौकी प्रभारी झीझक दिनेश गौतम को मूसानगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *