Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता का हुआ स्वागत,बोले भाजपा राज में जनता परेशान

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता का हुआ स्वागत,बोले भाजपा राज में जनता परेशान

Spread the love

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं को आगे बढ़ाया उन जैसा युवाओं को सम्मान देने वाला देश मे दूसरा नेता नही 

वरिष्ठ सपा नेता कुलदीप प्रेमी सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान युवजन के प्रदेश सचिव सौरभ पठान ने किया भव्य स्वागत

संतोष गुप्ता

रसूलाबाद,कानपुर देहात,11 मार्च 2024 ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विजय गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उनका जोरदार स्वागत किया ।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान का भरोसा दिलाकर कन्नौज लोकसभा से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारी बहुमत से चुनाव जिताने की अपील की ।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा जैसे ही समाजवादी पार्टी पेज पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी की सूची में विजय गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीति किये जाने की सूचना वायरल हुई वैसे ही विजय गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया । अपने स्वागत के बाद लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही कमजोर गरीब शोषित वंचित लोगो को सम्मान देकर उच्च पदों पर समायोजित कर सकती है ।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसा युवाओं का मान सम्मान कर उन्हें आगे बढाने वाला नेता इस देश में दूसरा नहीं है 

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसान मजदूर व्यापारी सभी को परेशान देखा जा रहा है वह गांव गांव गली गली जाकर सपा की कल्याण कारी नीतियां व कन्नौज लोकसभा में हुए विकास कार्यो से जनता को अवगत कराएंगे ।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से परेशान जनता समाजवादी पार्टी को आशा भरी नजरों से देख रही है और कन्नौज लोकसभा चुनाव में सपा को भारी सफलता मिलेगी।

उन्होंने युवाओं से समाजवादी पार्टी से जुड़कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि समय आने पर पार्टी में सम्मान दिलाकर सम्मानित कराने का काम करूंगा ।

स्वागत करने वालों में सपा जिला प्रभारी नरेंद्र यादव सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान सपा विधान सभा महासचिव धीरज यादव युवजन सभा के प्रदेश सचिव सौरभ पठान युवा सपा नेता अभय गुप्ता उर्फ चंदन आशीष यादव संजय कुशवाहा सुधांशु यादव सदस्य जिला पंचायत विश्राम सिंह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव हरिओम गुप्ता जुगुल किशोर गुप्ता अरशद अहमद सलमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने फूल मालायाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *