Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > नौकरी में अवकाश प्राप्त करना अहम पड़ाव-इंस्पेक्टर एसएन सिंह

नौकरी में अवकाश प्राप्त करना अहम पड़ाव-इंस्पेक्टर एसएन सिंह

Spread the love

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक कमलेश्वर मिश्रा को कोतवाली शिवली में दी गई धूमधाम से विदाई 

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा,कानपुर देहात 31 जनवरी 2024। बुधवार को कोतवाली शिवली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक कमलेश्वर मिश्रा को फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सभी ने उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने कहा उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इनके द्वारा किये गये कार्यों को हम सभी भूल नहीं पायेंगे। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक कमलेश्वर मिश्रा ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहें। संकट की घड़ी में भी अपना धैर्य बनाए रखें और विवेक पूर्ण निर्णय लें।इस दौरान प्रमुख रूप से मैथा चौकी प्रभारी प्रभात कुमार, बाघपुर चौकी प्रभारी कालीचरन कुशवाहा, उप निरीक्षक मोहम्मद हासिक,औनाहा चौकी प्रभारी कर्वेंद्रकुमार,दीवान कैलाश यादव,शिवकुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *