Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > बीजेपी के नए अध्यक्ष का चारो तरफ जोरदार स्वागत,बोले स्वागत में दिखी आगामी लोकसभा चुनाव की झलक

बीजेपी के नए अध्यक्ष का चारो तरफ जोरदार स्वागत,बोले स्वागत में दिखी आगामी लोकसभा चुनाव की झलक

Spread the love

कानपुर देहात,05 अक्तूबर 2023।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक स्वागत का क्रम चला। चारो तरफ जोरदार स्वागत किया गया।रायपुर सीमा में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ढोल मजीरों के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के स्वागत के लिए उमड़ पड़े।पहली बार जिला अध्यक्ष बनकर अपने कार्यकर्ताओं के बीच उसी भाव में दिखे जैसे पहले थे। चेहरे को देखने के बाद कहीं से नहीं लग रहा था कि उनका ओहदा बढ़ गया है। रायपुर पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए भीड़ तो उमड़ी।लेकिन उन्होंने खुद के स्वागत से पहले हनुमान जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर शीश झुकाया।

जगह जगह स्वागत, डोल नगाड़े पर थिरके कार्यकर्ता

रायपुर में सांसद देवेंद्र सिंह भोले,विधायक महेश त्रिवेदीी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण,राजेश तिवारी, राजेंद्र सिंह राजूू, डॉ सतीश शुक्ला,कन्हैया कुशवाहा,निर्मला शंखवार,बंसलाल कटियार, राजेश सचान, श्याम सिंह सिसोदिया,मदन पांडेय,प्रोफेसर अनिल मिश्राा, श्याम मोहन दुबे,परवेश कटियार,ऋषि सिंह, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी,देवशरण कमल ने माला पहनकर भव्य स्वागत किया। रनिया में सुनील शर्मा,धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, अभिषेक सिंह, बाल जी शुक्ला, बारा टोल प्लाजा पर अध्यक्ष राजू सिंह ऋषि सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परवेश कटियार की टीम ने भव्य स्वागत किया।पेट्रोल पंप पर अमित शर्मा, भुवनेश त्रिपाठी एजेंसी में रामनरेश भदोरिया,संजय चौहान,सौरभ सिंह ने स्वागत कियाा। अकबरपुर में शिव विलास मिश्राा, राम जी मिश्रा, बबलू कटियार ने स्वागत किया। माती रोड में श्यामू शुक्ला,श्याम तिवारी, बिट्टू द्विवेदी,विद्यासागर त्रिपाठी गोपाल सैनी ने स्वागत किया। इसके अलावा सिकंदरा,भोगनीपुर, झींझक,मिंडाकुवा,रसूलाबाद, कहिंजरी,गहरा, भेवान,शिवली,बैरी सवाई, मैथा में जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं के जोश से मिलेगी पार्टी को और मजबूती-मनोज

जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से कहा हम भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे। सारे कार्यकर्ता हमारे साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। आज के स्वागत में जिस प्रकार से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।उसके लिए हम अभिभूत हैं।आने वाले लोकसभा चुनाव में हम क्लीन स्वीप करने वाले हैं। कानपुर देहात भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *