Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > नकली बीज की बिक्री पर छापा,रिपोर्ट

नकली बीज की बिक्री पर छापा,रिपोर्ट

Spread the love

कानपुर देहात 9 जून 2003। जिले के कस्बा गजनेर में नकली बीज की बिक्री की जानकारी पर विकासखण्ड सरवनखेडा के गजनेर कस्बे के लकडमंण्डी में आसिफ के यहां छापा मारा गया।

छापामारी को गई टीम व पकड़ा गया नकली माल

छापामारी में सुशील कुमार प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार पुखरायां, दिनेश कुमार एसएमएस भोगनीपुर, प्रतिष्ठा यादव वरिप्रासहा एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश कुमार गुप्ता शामिल हुए। छापे के दौरान  मकान से धान बीज की प्रजाति 1121 के 5 क्रिग्रा के 88 पैकेट में 88 बैग (440.0 क्रिग्रा) तथा धान बीज की प्रजाति 1718 के 5 क्रिग्रा के पैकेट में 03 बैग (15.00 क्रिग्रा.) पाये गये।पैकेटों पर किसी प्रकार का कोई टैग नही लगा है। धान के दोनो प्रजाति 1121 एवं 1718 पर एक ही लाट संख्या एक ही अंकित है। धान के दोनो प्रजातियों के एक-एक बीज नमूना ग्रहित किये गये। आसिफ के पास किसी भी प्रकार का बीज बिक्रय का लाइसेंस नही है। जिलाधिकारी नेहा जैन कानपुर देहात द्वारा आसिफ पुत्र मुन्ना बाबू निवासी गजनेर कानपुर देहात के विरुद्ध आवश्यक अस्तु अधिनियम की 1955 की धारा 3/7 तथा आई.पी.सी. की धारा 420 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुमोदन प्राप्त शुक्रवार को आसिफ के विरुद्ध गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

‘गजनेर कस्बे में नकली बीज की बिक्री करने पर आसिफ के खिलाफ आवश्यक अस्तु अधिनियम 3/7 व धारा 420 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना गजनेर में दर्ज कराई गई’-उमेश गुप्ता,जिला कृषि अधिकारी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *