Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > कबीर सत्य,प्रेम व सुधार के प्रतीक-दयाशंकर सिंह

कबीर सत्य,प्रेम व सुधार के प्रतीक-दयाशंकर सिंह

Spread the love

कानपुर देहात,05 जून 2023।कबीर ने समाज सुधारने के लिए सत्य और प्रेम का सहारा लिया।कुरीतियों पर तीखी बातें कही। यह बातें शिवली क्षेत्र बैरी असई के रामजानकी डिग्री कालेज में संत कबीर के जन्म जयंती महोत्सव प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कही। कहा कि जब ईश्वर किसी से भेदभाव नही करता है। इसलिए सभी के साथ समानता का व्यवहार होना चाहिए।न कोई ऊंचा है। और न ही कोई नीचा है।कहा कबीर ने मरने के लिए मगहर जाकर प्रथा को तोड़ा। कहा कि कबीर कभी स्कूल नही गए। कागज और स्याही को हाथ से नही छुआ। आज कबीर पर शोध हो रहे हैं। पीएचडी में शोध हो रहा है। क्यो कि उनकी बताई बातें खरी हैं। कहा कि परिवहन निगम को दो हजार नई बसें मिली हैं। कानपुर वर्कशाप में बसें बन रही हैं। इनको विभिन्न जगहों पर चलाया जाएगा। कहा कि कुंभ तक सात हजार नई बसें तैयार करने का लक्ष्य है। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कबीर की वाणी को अपनाने से सुधार हो सकता है।
पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कबीर को मानने वाला बड़ा वर्ग उनका अनुयायी है।कबीर आश्रम रूरा के संत गुरुदयाल ने कबीर को ध्रुव तारा सरीखा बताया। वह गरीब के घर जन्मे थे। संचालन प्रधान संजय सिंह ने किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह,प्रमोद शुक्ला,भानू द्विवेदी,टीटू शुक्ला,राजाबाबू अग्निहोत्री,सियाराम कमल,दिलीप
शुक्ला,पुत्तीलाल,अनुराग दुबे मौजूद रहे।

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *