ग्राम प्रधान किरन देवी को सीएम ने किया सम्मानित
मैथा विकास खण्ड की टोडरपुर ग्राम प्रधान मुख्य मंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से हुई पुरस्कृत
मैथा कानपुर 02 जून 2023।मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजनांतर्गत 2022 – 23 में मैथा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत टोंडरपुर की महिला प्रधान किरन देवी अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 जून शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया । ग्रामीण लालजी अग्निहोत्री, पूतन अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह चंदेल, झब्बूलाल कठेरिया, बकरीदी मोहम्मद, रमेश गौतम, पप्पू कश्यप, यूसुफ मोहम्मद आदि ने अपने गांवकी प्रधान को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
बृजबिहारीद्विवेदी/सुनाद न्यूज
