Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > महिला का मिला शव,नही हुई शिनाख्त

महिला का मिला शव,नही हुई शिनाख्त

Spread the love

कानपुर देहात,02 जून 2023। कोतवाली शिवली क्षेत्र से होकर निकली रामगंगा नहर में शुक्रवार की सुबह केशरीनिवादा गांव के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उतराते हुए मैथा-औनहा नहर रोड से निकल रहे राहगीरों ने देखा। महिला का शव नहर में पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। महिला की शिनाख्त नही हो पाई। सूचना पर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त नही हो पाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *