Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > बिहार के युवक की मैथा में हुई मौत

बिहार के युवक की मैथा में हुई मौत

Spread the love

शिवली,01 जून 2023। बिहार के भागलपुर से दिल्ली  ट्रेन से गिरने से उसकी मैथा स्टेशन के निकट गिरने से उसकी मौत हो गई।
बिहार के जिला भागलपुर के मायागंज रोड का रहने वाला नौशाद(25) दिल्ली हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इसी दौरान व मैथा स्टेशन के निकट ट्रेन से गिर गया। उसका शव अप लाइन के पास पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। मैथा चौकी प्रभारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर भागलपुर बिहार के रहने वाले नौशाद की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *