Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > नायब तहसीलदार मैथा ने पकड़ा अवैध खनन

नायब तहसीलदार मैथा ने पकड़ा अवैध खनन

Spread the love

 जेसीबी व तीन ट्रैक्टर मौके पर छोड़ भागे खनन कर रहे लोग

मैथा,कानपुर देहात,28 मई 2023। मैथा तहसील क्षेत्र में अवैध बड़े पैमाने पर हो रहा है। खनन में लगी एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को छापा मारकर नायब तहसीलदार मारकर पकड़ा है। पकड़े वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया। और तहरीर दी गई है।
मैथा तहसील के खखरा तातमऊ गांव में सड़क किनारे बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है। खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार रावत ने छापेमारी की। खनन में लगे लोग जेसीबी,तीन ट्रैक्टर,एक बाइक छोड़ के भाग निकले। नायब ने पकड़े गए वाहनों को खड़ा कराया गया। नायब ने बताया कि अवैध खनन में लगी जेसीबी व ट्रैक्टर सीज कराए जाएंगे। खननकर्ताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *