Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > खेल > क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू,बैरी ने मैथा को हराया

क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू,बैरी ने मैथा को हराया

Spread the love

बैरी के अटवा पर शुरू हुआ श्री शोभन सरकार युवा उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजन

कानपुर देहात,25मई 2023। श्री शोभन सरकार युवा उत्थान समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को अटवा ग्राउंड पर उदघाटन मैथा व बैरी की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में बैरी की टीम को विजय प्राप्त हुई।टॉस बैरी ने जीता और बालिंग का फैसला किया।मैथा ने 12 ओवर में 60 रन बनाए। बैरी ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले आनंद मिश्रा मैन आफ द मैच बने। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आयोजक आशुतोष द्विवेदी, कुलदीप कुमार, निधिश शुक्ला शिवम वर्मा, रोहित स्वर्णकार, प्रशांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *