Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > झपटमार बाइक सवार बदमाशो ने महिला की झुमकी नोची

झपटमार बाइक सवार बदमाशो ने महिला की झुमकी नोची

Spread the love

शिवली,03 मार्च 2023। चलती बाइक से पीछे से आए बाइक सवार छप्पटा मारकर महिला की छुमकी नोच के भाग गए। महिला का कान फट गया। हालाकि महिला आर्टिफिशियल झुमकी पहने थी। हालाकि पुलिस के घेराबंदी करने के पहले बाइक सवार भाग निकले। महिला ने आर्टिफिशियल झुमकी होने के चलते तहरीर नही दी है।
भोगनीपुर के विरोहा गांव की रहने वाली कुसमा पत्नी चंद्र कुमार मायके शिवली कोतवाली के अरशदपुर गांव आई थी। उनका परिचित कल्यानपुर अस्पताल में इलाज करा रहा है। कुसमा छोटे भाई सनोज की स्कूटी पर बैठकर शिवली कल्यानपुर रोड से होकर गुरुवार को जा रही थी। कि बाघपुर के पेट्रोल पंप के पास पीछे से काली पल्सर सवार पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर कुसमा की झुमकी नोच ली। झुमकी नोचने में महिला का कान फट गया। घटना होते ही पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई। और बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू की। हालाकि बदमाश हत्थे नही लगे। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि भाई के साथ स्कूटी से जा रही महिला का आर्टिफिशियल झुमकी नोच कर भाग गए। तलाश की जा रही है। महिला से तहरीर देने के लिए कहा गया है। महिला ने अभी तक तहरीर नही दी है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *