Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली पुलिस ने तीन पर लगाया गैंगेस्टर

शिवली पुलिस ने तीन पर लगाया गैंगेस्टर

Spread the love

सुनाद न्यूज

शिवली,02 मार्च 2023। कोतवाली के सरैयां गांव में चंद्रभान सिंह के साथ हुई दो लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इसी लूट के मामले में पकड़े गए बलवंत सिंह की पुलिस हिरासत में मौत हो चुकी है। और जमकर बवाल हुआ था।
इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली के सरैयां गांव के रहने वाले व्यापारी चंद्रभान सिंह के साथ हुई दो लाख रुपये के लूट की बीते वर्ष 6 दिसंबर को लूट की घटना हुई थी। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम सरैयां लालपुर के ही सूरज सिंह,शिवा उर्फ कल्लू व रूरा थाने के दौलतपुर के अविनाश कुशवाहा को 12दिसंबर 22 को जेल भेज दिया गया। इसी घटना में पुलिस द्वारा पकड़े गए बलवंत सिंह की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिसके चलते उसका नाम घटना से पृथक कर दिया गया था। इस गैंग का सरगना सूरज को पुलिस ने बताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *