Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > गजनेर व मंगलपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग सदन में उठाई-अविनाश

गजनेर व मंगलपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग सदन में उठाई-अविनाश

Spread the love

ग्राम पंचायत गजनेर विकासखंड सरवन खेड़ा एवं ग्राम पंचायत मंगलपुर विकासखंड झींझक को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत करने की मांग

कानपुर देहात,01 मार्च 2023। बीजेपी के सदस्य विधान परिषद अविनाश सिंह चौहान ने सदन ने ग्राम पंचायत गजनेर विकासखंड सरवन खेड़ा एवं ग्राम पंचायत मंगलपुर विकासखंड झींझक को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत करने की मांग की है। अविनाश सिंह ने बताया कि सदन में नियम 115 के तहत चर्चा की गई।

मानक के हिसाब से दोनो कस्बों की बीस हजार की है आबादी

इन दोनों ग्राम पंचायतों में बीस हजार से अधिक जनसंख्या है। जो शासन द्वारा निर्धारित संख्या के मानक को पूर्ण करती है। लगातार मांग के बावजूद दोनों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत घोषित नहीं किया गया है। जिससे जनता में रोष है।कई विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ इन ग्राम पंचायतों को नहीं मिल पा रहा है।

जिले के गजनेर व मंगलपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग सदन में उठाई है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से दोनो गांवों के लोगों का जीवन स्तर और बेहतर होगा।सुविधाएं भी बढ़ेंगी-

अविनाश सिंह,एमएलसी/जिलाध्यक्ष बीजेपी,कानपुर देहात

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *