Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > मसाला फसलें उगाकर किसान लाभ कमाएं-श्याम मोहन

मसाला फसलें उगाकर किसान लाभ कमाएं-श्याम मोहन

Spread the love

सुनाद न्यूज

शिवली,01 मार्च 2023। मैथा तहसील के अनूपपुर गांव में मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सब्जी अनुभाग द्वारा एक दिवसीय मसाला फसलों के उत्पादन पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ आर बी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार मसाला फसलों के उत्पादन और क्षेत्रफल में वृद्धि हो रही है। उन्होंने किसानों को प्रजातियों एवं कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय के प्रबंध मंडल के सदस्य श्याम मोहन दुबे ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई कृषि तकनीकों को अवश्य अपनाएं। जिससे वे स्वावलबी हो कर आत्म निर्भर बने। कृषि विज्ञान केंद्र दिलीपनगर के प्रभारी डॉ एके सिंह ने केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक संजय तिवारी ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर खलील खान ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *