Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > कानपुर देहात में करोड़ों के गड़बड़ घोटाला पर चला हंटर,कई अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

कानपुर देहात में करोड़ों के गड़बड़ घोटाला पर चला हंटर,कई अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

Spread the love

उप निदेशक पंचायत कानपुर मंडल अभय शाही,बस्ती की डीपीआरओ (कानपुर देहात की तत्कालीन डीपीआरओ) नम्रता शरण, वर्तमान डीपीआरओ अभिलाष बाबू को निलंबित करने के निर्देश

जिले के आलाधिकारियों पर भी उठी उंगलियां,195 प्रधानों पर कार्रवाई की बात

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के आदेश वाला पत्र तेजी से हो रहा वायरल।कोई अधिकारी बोलने को तैयार नही

सुनाद न्यूज
कानपुर देहात,28 फरवरी 2023। जिले में से ठोस एवं तरल अवशेष प्रबंधन के नाम पर 3करोड़ 72 लाख गलत ढंग से आहरित कर धन का बंदरबांट कर लिया गया। मामले में उप निदेशक पंचायत कानपुर मंडल अभय शाही,बस्ती की डीपीआरओ (कानपुर देहात की तत्कालीन डीपीआरओ), वर्तमान डीपीआरओ अभिलाष बाबू को निलंबित करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने दिए हैं। आदेश की कॉपी तेजी से वायरल हो रही है। हालाकि जिले में कोई अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नही है।

195 ग्राम सभाओं में बंदरबांट की हुई थी जांच

करोड़ो के घोटालों में शासन स्तर से बड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप।डीडी पंचायत,जिला स्वच्छता समिति से जुड़े बड़े अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। जब कि ग्राम सचिव पुनीत कुमार और राजीव द्विवेदी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए है।तत्कालीन पटल सहायक सुनील कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी।
जिले के 195 ग्राम प्रधानों के खिलाफ भी बड़ी कार्यवाही के आदेश दिए है। इन ग्राम सभाओं में साथ ही विकास कार्यों की धनराशि जारी करने पर रोक लगा दी गई है।एसएलडब्ल्यूएम की धनराशि की रिकवरी करा कर राज्य के नोडल खाते में जमा करने के दिए निर्देश

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *