Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > शिखर धवन नहीं यह खिलाड़ी होगा पंजाब किंग्स का कप्तान, जल्द होगी घोषणा

शिखर धवन नहीं यह खिलाड़ी होगा पंजाब किंग्स का कप्तान, जल्द होगी घोषणा

Spread the love

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) की शुरुआत मार्च के अंत में होने की संभावना है, लेकिन दो फ्रेंचाइजियों ने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। ये दोनों टीमें पंजाब किंग्स (PBKS) और रायल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) हैं। पंजाब की बात करें तो कप्तानी की दौड़ में शिखर धवन और मयंक अग्रवाल आग चल रहे हैं। इस बीच खबर है कि मयंक टीम का नेतृत्व करेंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और इस महीने की शुरुआत में मेगा आक्शन से पहले युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ फ्रेंचाइजी द्वारा रिटने किए गए दो खिलाड़ियों में से एक थे। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

आइपीएल के एक सूत्र ने कहा, ‘पूरी संभावना है कि मयंक टीम की कप्तानी करेंगे। घोषणा इस सप्ताह के अंत में होने की उम्मीद है।’ पंजाब सबसे अधिक रकम के साथ नीलामी में गया था। उसने शिखर धवन, जानी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, कैगिसो रबाडा और बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराडर और तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को खरीदकर इसका अच्छा इस्तेमाल किया। कप्तान के रूप में धवन का नाम भी चर्चा में था, लेकिन प्रबंधन नीलामी से पहले ही अग्रवाल को कप्तान बनाना चाहता था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *