Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > कार सवार बदमाशों ने लूटी बाइक व मोबाइल

कार सवार बदमाशों ने लूटी बाइक व मोबाइल

Spread the love

सुनाद न्यूज

18सितंबर 2022

शिवली कानपुर देहात। कार सवार बदमाशो ने बाइक सवार तीन युवकों की बाइक समेत फोन छीन कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस घटना को संदिग्ध के साथ ही उधारी का विवाद मान रही है।
रसूलाबाद के थाने के अड़नपुर गांव का रामविलास शिवली में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है।शुक्रवार की देर शाम वह अपने साडू के यहां अरशदपुर में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात अपने गांव के देशराज व भगवंतपुर गांव के गोरेलाल के साथ बाइक से अड़नपुर लौट रहा था। बेला बिधूना मार्ग पर विश्वकर्मा डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा था। कि पीछे से कार सवार बदमाशो ने टक्कर मार कर गिरा दिया। देशराज ने तीनों के मोबाइल समेत मोटरसाइकिल लूट के फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत होता है फिर भी लूट की जांच की जा रही है।

लूट या लेनदेन का विवाद
शिवली। बाइक लूट है। या लेनदेन के विवाद है। इसको आधार बनाकर पुलिस ने शुरू जांच शुरू की है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया रामविलास बन्नापुर के एक युवक की बाइक लेकर गया था। उससे भूमि विवाद व पैसे लेनदेन की बात सामने आ रही है। जांच शुरू है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *