Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > आम लोगोंकी समस्याएं हल कराना प्राथमिकता-प्रतिभा शुक्ला

आम लोगोंकी समस्याएं हल कराना प्राथमिकता-प्रतिभा शुक्ला

Spread the love

सुनाद न्यूज
06 अगस्त 2022

कानपुर देहात। आम लोगों की समस्याओं को दूर कराना प्राथमिकता है। साथ ही सरकार की योजनाओं से मदद भी की जाएगी। यह बात महिला कल्याण,बालविकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शिवली के बीएल पैलेस में आयोजित जनता दर्शन के बाद लोगों से कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी आम लोगों की मदद कर उनके काम कराएं। जनता दर्शन में राजस्व,आवास,पानी निकासी की समस्याएं लेकर ग्रामीण पहुंचे। 125 लोगों ने समस्याएं दर्ज कराई। राज्यमंत्री ने एसडीएम महेंद्र कुमार,एसडीओ विद्युत आरसी तिवारी,कोतवाल विनोद मिश्रा,सप्लाई इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को ससमय शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष योगराज,वतनराज अग्निहोत्री,टीटू शुक्ला,चन्द्रकुमार मिश्र,रामजी मिश्रा,मौजी अग्निहोत्री,मनीष सैनी,किशना तिवारी,रमाकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *