Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > पढ़ाई से पहले शिक्षकों को लगानी पड़ रही है झाड़ू

पढ़ाई से पहले शिक्षकों को लगानी पड़ रही है झाड़ू

Spread the love

 

मैथा के सरैयां लालपुर स्कूल के शिक्षकों ने बताया दर्द

सुनाद न्यूज
05 अगस्त 2022

शिवली(कानपुर देहात)। जनपद के विकास खंड मैथा के सरैया लालपुर स्थित मॉडल जूनियर हाई स्कूल में सफाई कर्मी के न आने से शिक्षकों पढ़ाई कराने से पहले झाड़ू लगानी पड़ रही है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजनाथ द्विवेदी ने बताया कि सात माह से सफाई कर्मी विद्यालय नहीं आया है। जब कि इसके पहले सफाई कर्मी स्कूल आता था। प्रधानाध्यापक ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को इस बाबत जानकारी दी गई है। खास बात है कि यह विद्यालय अपनी उच्चकोटि की कार्यशैली के लिए विख्यात है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *