Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बंगला माता मंदिर में चोरों का धावा,जांच शुरू

बंगला माता मंदिर में चोरों का धावा,जांच शुरू

Spread the love

सुनाद न्यूज

01 अगस्त 2022

कानपुर देहात। कोतवाली शिवली के ज्योति गांव स्थित बंगला माता मंदिर के पुजारी केवल सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती रात मंदिर में पूजन अर्चन के बाद दरवाजों पर ताला लगाकर घर चले गए। गांव के बाहर बने मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे। तब चोरी की घटना का पता चला। बताया कि दो वर्ष से बंद दान पात्र के साथ सोने के लाकेट वाली मोतियों की माला,चांदी की तीन जोड़ी तोड़िया,तीन सोने की बेंदी के साथ कई घन्टे चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि चोरों ने ज्योति बंगला माता मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *