Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > साफ कराने के बजाय बंद करा दिया शौचालय

साफ कराने के बजाय बंद करा दिया शौचालय

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
31 जुलाई 2022

कानपुर देहात। जिले की मैथा तहसील में बना पुरुष शौचालय करीब एक महीने से बेहद गंदा पड़ा है। साफ सफाई के अभाव में दुर्गंध भी उठ रही है। साफ सफाई कराने की बजाय शौचालय को बंद कर पहले ताला लगाया गया। अब कुंडी में रस्सी बांधकर दरवाजा बंद कर दिया गया है। दो दिनों से आने जाने वालों लोगों,अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं।
मैथा तहसील में एसडीएम कार्यालय से सटा पुरुष शौचालय बना हुआ है। इसी शौचालय का उपयोग तहसील के कर्मचारी,अधिवक्ता व तहसील आने जाने वाले आम लोग भी करते हैं। इसके अलावा तहसील में कोई और सार्वजनिक शौचालय नही है। तहसील परिसर का शौचालय बंद होने से लोग खुले में जाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कहा कि तहसील के शौचालय बेहद गंदा है। उससे दुर्गंध भी उठ रही है। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,महामंत्री कुलदीप तिवारी ने बंद किए गए शौचालय को खोले जाने की मांग की है। नायब तहसीलदार डा अर्चना शर्मा ने बताया कि उनको शौचालय बंद किए जाने की जानकारी नही है। शौचालय गंदा होगा तो उसको साफ कराकर खुलवाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *