Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > पत्रावलियों का रखरखाव सही न होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

पत्रावलियों का रखरखाव सही न होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
27 जुलाई 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा(कानपुर देहात)।सीडीओ सौम्या पाण्डेय ने विकास खण्ड कार्यालय मैथा की शाम को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‌पहले वरिष्ठ सहायक कक्ष का निरीक्षण किया। पत्रावलियों का रखरखाव सही ढंग से न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त हिदायत दी कि पत्रावलियां सुब्यवस्थित करें। मनरेगा कार्यों की समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि अमृत सरोवर व आदर्श तालाबों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें।आवारा गौवंश को गौशालाओं में भिजवायें। गौवंशो हेतु भूसा बैंक में जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूर्ण करें। सभी विद्यालयों के हैंडपंपों के पास शोकपिट अवश्य बनवायें। बीडीओ महिमा विद्यार्थी को निर्देश दिए कि सभी पटलों की समीक्षा करें और कार्यों में प्रगति लायें। इस मौके पर पीडी दिनेश चन्द्र मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *