Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > राज्यमंत्री ने मैथा में जनता दरबार लगा सुनी जनसमस्याएं

राज्यमंत्री ने मैथा में जनता दरबार लगा सुनी जनसमस्याएं

Spread the love

समस्याएं सुन जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

सुनाद न्यूज

24 जुलाई 2022

 

बृजबिहारी द्विवेदी

कानपुर देहात।आमजन की समस्याओं को लेकर सजग रहने वाली महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को मैथा विकास खण्ड सभागार में जनसुनवाई के दौरान आधा सैकड़ा से अधिक फरियादियों की समस्याओं को सुना। और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए ज्यादातर समस्यायें खण्ड विकास व तहसील से सम्बन्धित आई। जिसपर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी व एसडीएम महेंद्र कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण ढंग से अतिशीघ्र किया जाय। कहीं भी यदि कोई व्यक्ति तालाब, चकरोड, चारागाह, सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा धिकारी डा सिद्धार्थ पाठक, प्रभारी एडीओ पंचायत श्यामसुंदर पाल, मैथा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, प्रभारी बालविकास परियोजना धिकारी सुमन लता यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नैन्सी कौशल , ग्रामपंचायत अधिकारी खुशबू श्रीवास्तव, राजीव द्विवेदी, निर्मला, टीटू शुक्ला, भानू द्विवेदी , अखिलेश राठौर, राजाबाबू अग्निहोत्री शशिकांत अग्निहोत्री, मुकेश राठौर, शिवदीप गांधी , मोनू पाण्डेय, अरविंद राजपूत मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *