Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > दुरुपयोग-घरेलू गैस से व्यवसायिक काम

दुरुपयोग-घरेलू गैस से व्यवसायिक काम

Spread the love

 

पेंट गर्म करने में खुले आम हो रहा घरेलू गैस का उपयोग

सुनाद न्यूज
16 जुलाई 2022

कानपुर देहात। घरेलू गैस से सड़क के संकेतक बनाने वाला ठेकेदार पेंट गरमकर रहा है। जानकारों ने बताया कि घरेलू गैस का प्रयोग व्यवसायिक कार्य मे करना मना है। घरेलू गैस का खुले आम दुरुपयोग हो रहा है। इस समय मैथा तहसील के आसपास संकेतक पट्टी बनाने का काम हो रहा है।
शिवली कल्यानपुर रोड पर सड़क के दोनो ओर सफेद पट्टी बनाई जा रही है। इस काम में लगे ठेकेदार ने लोडर में पेंट गरम करने के लिए घरेलू खाना बनाने वाले गैस से पेंट गरम करते दिखे। सड़क पर पेंट की पट्टी बनाने वाली मशीन में भी घरेलू गैस सिलेंडर रखकर काम चलाया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने कहा कि स्थलीय जांच की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *