नए कोतवाल के आने के पहले बदमाशाें ने मचाई थी धमा चौकड़ी
झपटमारी की घटना का खुलासा,बाइक,झाला सहित साठ हजार रुपए बरामद
कानपुर देहात।झपटमारी कर वृद्ध महिला के झाला नोच कर भागने वाले दो आरोपियों को शिवली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने एक बाइक दो झाला व साठ हजार रुपए बरामद किए है।
नए कोतवाल रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी ने आते ही अपराधियों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है। दो दिन पहले औनहा पुलिस चौकी के सिंहपुर गांव की जयदेवी से 26 नवंबर की दोपहर झाला नोचकर भागने वाले दो युवकों तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुर्मीनिवादा गांव की पुलिया के पास थाना मंगलपुर के गांव डेरा निवासी नीरज व सोनू कंजड से बिना नंबर की बाइक के साथ पकड़ा। इनके पास से दो झाला पीली धातु ब साठ हजार रुपए भी बरामद किए गए।आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जाएगा
आरोपियों ने झपटमारी की घटना को स्वीकार किया है। सिंहपुर गांव में।बुजुर्ग महिला से झपटमारी कर छीने गए दोनों झाला,बिना नंबर की बाइक व मुंगीसापुर से जेबकतरी करके पार किए गए साठ हजार रुपए बरामद किए गए है-रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी,थाना प्रभारी,शिवली