कानपुर देहात। जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कई थाने के थाना प्रभारियों को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। कोतवाली शिवली में रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी को तैनाती दी गई है। अकबरपुर कोतवाली में विनोद कुमार शुक्ला,सिकंदरा राजेंद्र विक्रम सिंह,थाना भोगनीपुर जितेंद्र प्रताप सिंह,थाना राजपुर में दिनेश कुमार,थाना मंगलपुर में सुनील सिंह परिहार को थाना प्रभारी बनाया गया है।